संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे खीरी के सांसद उत्कर्ष वर्मा

लखीमपुर खीरी। सीमावर्ती क्षेत्रों में जनकल्याण और ग्रामीण पशुपालकों की सहायता के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की तृतीय वाहिनी की ओर से उमरा गांव में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। गृह मंत्रालय निधि के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 160 पशुओं का पशुचिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जबकि 52 ग्रामीण पशुपालकों को लाभ मिला।

शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी लखीमपुर खीरी की कमांडेंट (पशुचिकित्सा) डॉ. शालिनी परिहार ने पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और बेहतर पशुपालन से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई।
एसएसबी की तृतीय वाहिनी ने यह कार्यक्रम अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ‘जी’ समवाय के उमरा गांव में आयोजित किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को सुलभ और निःशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पशुधन के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण समुदाय और सुरक्षा बल के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग मजबूत होता है। बल अपने मूल मंत्र ‘सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व’ के अनुरूप सामाजिक उत्थान और ग्रामीण कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।




राष्ट्रीय से संबंधित

दिल्ली मेट्रो में चेकिंग के दौरान हड़कंप: अंडरगारमेंट्स में 155 ग्राम सोने का पाउडर छिपाकर भाग रहा संदिग्ध CISF के हत्थे चढ़ा

जियो प्लेटफॉर्म्स ला रहा है देश का सबसे बड़ा IPO: ₹30,200 करोड़ जुटाने की तैयारी, भारतीय शेयर बाजार में रचेगा नया इतिहास

कैंसर मरीजों के लिए ऐतिहासिक राहत: कैंसर की दवाओं की कीमतों में आ सकती है 70% तक की भारी कमी






