रविवार, 11 अक्टूबर 2026·
लॉगिन

विद्रोही आनंद

सत्य • निष्पक्षता • जनहित

ब्रेकिंग
दिल्ली में भारी विरोध-प्रदर्शन: सुरक्षा के चलते 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबितलखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक संपन्न: इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहरलखनऊ में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्तामेडिकल स्टोर्स पर पारदर्शिता के लिए यूपी सरकार की नई गाइडलाइन: दवाओं की उपलब्धता और मूल्य का डिजिटल डेटा प्रदर्शित करना अनिवार्यदिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पुणे के पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कारदिल्ली में भारी विरोध-प्रदर्शन: सुरक्षा के चलते 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबितलखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक संपन्न: इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहरलखनऊ में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्तामेडिकल स्टोर्स पर पारदर्शिता के लिए यूपी सरकार की नई गाइडलाइन: दवाओं की उपलब्धता और मूल्य का डिजिटल डेटा प्रदर्शित करना अनिवार्यदिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पुणे के पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

ताज़ा अपडेट

1
राष्ट्रीय

दिल्ली में भारी विरोध-प्रदर्शन: सुरक्षा के चलते 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

1
राष्ट्रीय

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक संपन्न: इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

1
राष्ट्रीय

लखनऊ में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

1
राष्ट्रीय

मेडिकल स्टोर्स पर पारदर्शिता के लिए यूपी सरकार की नई गाइडलाइन: दवाओं की उपलब्धता और मूल्य का डिजिटल डेटा प्रदर्शित करना अनिवार्य

1
राष्ट्रीय

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पुणे के पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

1
राष्ट्रीय

भारतीय रिज़र्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी के बाद आम आदमी को झटका: होम लोन और ऑटो लोन की EMI बढ़ने के आसार

1
राष्ट्रीय

सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी, वेतनमान को लेकर 22 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी धरने का ऐलान

1
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने की तैयारी, विधानसभा में पेश होगा नया विधेयक

1
अंतरराष्ट्रीय

रसायन विज्ञान (Chemistry) के नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: फ्रांस के हेनरी बी कागन और जापान के केंसो सोई को मिलेगा संयुक्त सम्मान

1
राष्ट्रीय

चुनाव आयोग की बड़ी पहल: 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'विशेष एनरोलमेंट ड्राइव' की शुरुआत, नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे

राज्य / शहर

बीएमसी चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति गठबंधन को बहुमत, चार साल बाद हुआ मतदान

227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं शिवसेना (यूबीटी) दूसरे स्थान पर रही।

विद्रोही आनंद डेस्क

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान हुआ और 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए गए। यह चुनाव करीब चार साल की देरी के बाद कराया गया, जिसमें 227 सीटों के लिए लगभग 1,700 उम्मीदवार मैदान में थे।

नतीजों में भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन 'महायुति' को कुल मिलाकर 118 सीटों पर जीत मिली और उसने बहुमत हासिल किया। भाजपा को 89 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) को 29 सीटें मिलीं।

दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 65 सीटें जीतकर दूसरा सबसे बड़ा दल होने का दर्जा हासिल किया। मनसे को 6 सीटें, कांग्रेस को 24 सीटें, एआईएमआईएम को 8 सीटें, राकांपा को 3 सीटें, समाजवादी पार्टी को 2 सीटें और राकांपा (शरद पवार गुट) को 1 सीट मिली।

चुनाव नतीजों के बाद भाजपा की रितु तावड़े को मुंबई की महापौर चुना गया। बीएमसी देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर नगर निकायों में गिनी जाती है, जिसका सालाना बजट कई राज्यों के बजट से भी बड़ा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह नतीजे राज्य की सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए मुंबई में अपनी पकड़ मजबूत करने के संकेत के तौर पर देखे जा रहे हैं, वहीं शिवसेना (यूबीटी) के लिए यह नतीजे मुंबई में अपना जनाधार बचाए रखने के लिहाज से अहम रहे।

चुनाव आयोग के अनुसार मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी बड़ी गड़बड़ी की शिकायत दर्ज नहीं की गई।

शेयर करें:WhatsAppXInstagram Stories