रविवार, 11 अक्टूबर 2026·
लॉगिन

विद्रोही आनंद

सत्य • निष्पक्षता • जनहित

ब्रेकिंग
दिल्ली में भारी विरोध-प्रदर्शन: सुरक्षा के चलते 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबितलखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक संपन्न: इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहरलखनऊ में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्तामेडिकल स्टोर्स पर पारदर्शिता के लिए यूपी सरकार की नई गाइडलाइन: दवाओं की उपलब्धता और मूल्य का डिजिटल डेटा प्रदर्शित करना अनिवार्यदिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पुणे के पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कारदिल्ली में भारी विरोध-प्रदर्शन: सुरक्षा के चलते 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबितलखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक संपन्न: इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहरलखनऊ में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्तामेडिकल स्टोर्स पर पारदर्शिता के लिए यूपी सरकार की नई गाइडलाइन: दवाओं की उपलब्धता और मूल्य का डिजिटल डेटा प्रदर्शित करना अनिवार्यदिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पुणे के पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

ताज़ा अपडेट

1
राष्ट्रीय

दिल्ली में भारी विरोध-प्रदर्शन: सुरक्षा के चलते 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

1
राष्ट्रीय

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक संपन्न: इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

1
राष्ट्रीय

लखनऊ में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

1
राष्ट्रीय

मेडिकल स्टोर्स पर पारदर्शिता के लिए यूपी सरकार की नई गाइडलाइन: दवाओं की उपलब्धता और मूल्य का डिजिटल डेटा प्रदर्शित करना अनिवार्य

1
राष्ट्रीय

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पुणे के पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

1
राष्ट्रीय

भारतीय रिज़र्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी के बाद आम आदमी को झटका: होम लोन और ऑटो लोन की EMI बढ़ने के आसार

1
राष्ट्रीय

सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी, वेतनमान को लेकर 22 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी धरने का ऐलान

1
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने की तैयारी, विधानसभा में पेश होगा नया विधेयक

1
अंतरराष्ट्रीय

रसायन विज्ञान (Chemistry) के नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: फ्रांस के हेनरी बी कागन और जापान के केंसो सोई को मिलेगा संयुक्त सम्मान

1
राष्ट्रीय

चुनाव आयोग की बड़ी पहल: 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'विशेष एनरोलमेंट ड्राइव' की शुरुआत, नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे

बिजनेस

टीसीएस का चौथी तिमाही में राजस्व 70,698 करोड़ रुपये, सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़ा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मज़बूत डील बुकिंग और परिचालन मार्जिन में बढ़त के साथ नतीजे पेश किए।

विद्रोही आनंद डेस्क

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने 9 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी का राजस्व 70,698 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही की तुलना में 5.4 प्रतिशत और सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) में सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चौथी तिमाही में परिचालन मार्जिन 25.3 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही से 10 आधार अंक अधिक है, जबकि शुद्ध मार्जिन 19.4 प्रतिशत दर्ज किया गया।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए एकबारगी खर्चों को छोड़कर परिचालन मार्जिन 25 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 70 आधार अंक अधिक है और बीते चार वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर है।

कंपनी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष में उसने 40.7 अरब डॉलर मूल्य के अनुबंध हासिल किए, जिसमें से 12 अरब डॉलर मूल्य के अनुबंध अकेले चौथी तिमाही में मिले। कंपनी के मुताबिक यह अब तक की सबसे बड़ी तिमाही डील वैल्यू में से एक है।

टीसीएस ने यह भी बताया कि चौथी तिमाही में कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े कारोबार का वार्षिक राजस्व 2.3 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जो कंपनी की इस क्षेत्र में बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है।

नतीजों के एलान के बाद कंपनी के शेयर में 1.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 2,559.2 रुपये पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कंपनी की डील बुकिंग और मार्जिन सुधार को सकारात्मक संकेत बताया।

शेयर करें:WhatsAppXInstagram Stories