बुधवार, 25 नवंबर 2026·
लॉगिन

विद्रोही आनंद

सत्य • निष्पक्षता • जनहित

ब्रेकिंग
कैबिनेट बैठक में नशे की समस्या पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले—युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना होगायूपी बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के 8,113 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 21 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियूपी में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले, वाराणसी-कानपुर के मंडलायुक्त बदले; कई जिलों को मिले नए डीएम उत्तर प्रदेश में छठ पूजा 2026: जानिए महापर्व का महत्व, परंपराएं और पूजा विधि 2027 पर अनुप्रिया पटेल का बड़ा ऐलान: अपना दल (एस) सभी 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी में, NDA के भीतर सियासी हलचल तेजशीर्षक रहित स्टोरीकैबिनेट बैठक में नशे की समस्या पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले—युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना होगायूपी बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के 8,113 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 21 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियूपी में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले, वाराणसी-कानपुर के मंडलायुक्त बदले; कई जिलों को मिले नए डीएम उत्तर प्रदेश में छठ पूजा 2026: जानिए महापर्व का महत्व, परंपराएं और पूजा विधि 2027 पर अनुप्रिया पटेल का बड़ा ऐलान: अपना दल (एस) सभी 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी में, NDA के भीतर सियासी हलचल तेजशीर्षक रहित स्टोरी

ताज़ा अपडेट

1
राष्ट्रीय

कैबिनेट बैठक में नशे की समस्या पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले—युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना होगा

1
राष्ट्रीय

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के 8,113 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 21 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

1
राष्ट्रीय

यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले, वाराणसी-कानपुर के मंडलायुक्त बदले; कई जिलों को मिले नए डीएम

1
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में छठ पूजा 2026: जानिए महापर्व का महत्व, परंपराएं और पूजा विधि

1
राष्ट्रीय

2027 पर अनुप्रिया पटेल का बड़ा ऐलान: अपना दल (एस) सभी 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी में, NDA के भीतर सियासी हलचल तेजशीर्षक रहित स्टोरी

1
राष्ट्रीय

संभल में अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: कुतुबपुर सकता गांव में मस्जिद के अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल और ड्रोन से निगरानी तैनात

1
राष्ट्रीय

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा हड़कंप: 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फर्जीवाड़ा करने वाले 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

1
राष्ट्रीय

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर घमासान तेज: कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, अखिलेश यादव के खुलासे से गरमाई राज्य की राजनीति

1
राष्ट्रीय

भगवान राम और माता सीता की नगरी आपस में जुड़ीं: अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच 23 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रामायण सर्किट को मिलेगा ऐतिहासिक बढ़ावा

1
राष्ट्रीय

यूपी के मेधावी युवाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 50,000 छात्र-छात्राओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे भव्य वितरण

राजनीति

नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष

बिहार से ताल्लुक रखने वाले नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी ने निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

विद्रोही आनंद डेस्क

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 जनवरी 2026 को नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा की।

निर्वाचन प्रक्रिया में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नामांकन प्राप्त हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और पार्टी संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्यों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।

इससे पहले नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बिहार से आने वाले नबीन पार्टी के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाले सबसे युवा नेता हैं, साथ ही वे बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पहले भाजपा नेता भी हैं।

घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा और नितिन गडकरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब आने वाले महीनों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि युवा नेतृत्व को आगे लाने का यह फैसला पार्टी की संगठनात्मक रणनीति में बदलाव का संकेत है, हालांकि पार्टी की ओर से इसे नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है।

शेयर करें:WhatsAppXInstagram Stories